फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: टिकट बुक करवाने के नाम पर ठगी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। ट्रेन का टिकट बुक कराने के नाम पर ठगी करने के मामले में शहर थाना पुलिस ने बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी मोहम्मद नसरूल और सीतामढ़ी निवासी मोहम्मद फिरोज नदफ को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से मोबाइल फोन और रुपये बरामद हुए है। दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बिहार निवासी आरोपी मोहम्मद नसरूल व बिहार निवासी मोहम्मद फिरोज नदफ दोनों हांसी में एक किराये के मकान पर रहते हैं। दोनों आरोपी हर रोज बस स्टैंड आ जाते और ऐसे व्यक्तियों की तलाश करते जो भोले भाले दिखाई देते और उन्हें ट्रेन में जाना हो। इसके बाद ट्रेन का टिकट दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करते। मोहम्मद नसरूल रेलवे का टीटी बन जाता व मोहम्मद फिरोज नदफ बस स्टैंड से उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले व्यक्ति को तलाश कर उसके पास लेकर आता। दोनों मिलकर लोगों से ठगी करते। आरोपियों ने पहले भी 500 -1000 रुपये ठगने की कई वारदात कर रखी हैं। मोहम्मद नसरूल पर थाना शहर हिसार में लड़ाई-झगडे का एक अभियोग दर्ज है जिसमे आरोपी अपनी सजा पूरी कर चुका है।
पुलिस को दी शिकायत में पवन ने बताया था कि घटना वाले दिन वह पंजाब के मूनक शहर से हिसार आया था। ट्रेन से उत्तर प्रदेश जाना था। बस स्टैंड पर एक युवक मिला उसने कहा कि वह बिहार का रहने वाला है और रेलवे में टीटी से जान पहचान है। वह मुझे बीकानेर चौक के पास लेकर आया, वहां एक युवक पहले से खड़ा था उसे बताया की वह टीटी है। दोनों उससे डेबिट कार्ड और फोन लेकर टिकट कंफर्म करने की बात कह कर वहां से चले गए। बाद में डेबिट कार्ड से हजारों की नकदी निकाल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें