फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच करोड़ की लागत से बनेंगे ढंढूर व सेक्टर 33 में बनेंगे 33 केवी के दो बिजली घर

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गांव ढंढूर व सेक्टर- 33 एरिया में दो नए 33 केवी बिजली घर बनाए जाएंगे। इसके लिए बिजली निगम इन बिजली घरों की जमीन की मांग के लिए एचएसवीसी व ग्राम पंचायत से पत्राचार करेगा। दोनों बिजली घरों के लिए डेढ़-डेढ़ एकड़ जमीन की जरूरत है। सेक्टर 33 का क्षेत्र हरियाणा शहरी विकास प्रौद्योगिकी (एचएसवीपी) के दायरे में आता है और ढंढूर का क्षेत्र ग्राम पंचायत के अधीन है। इसलिए दोनों से जमीन के लिए बिजली निगम सोमवार को पत्र भेजेगा। सेक्टर 33 केवी बिजली घर से सेक्टर 14 व सेक्टर 33 और ढंढूर 33 केवी बिजली घर से सिरसा-बगला रोड पर बने इंडस्ट्रीयल एरिया में बिजली सप्लाई होगी। सेक्टर 33 व सेक्टर 14 में मकान आदि ज्यादा बनने लगे है। इन दिनों सिरसा-बगला रोड पर कॉर्मिशयल यानी इंडस्ट्री ज्यादा शुरू हो रही है। दुकान, फैक्ट्रियां व गोदाम बन रहे हैं। ऐसे में बिजली की खपत ज्यादा होने लगी है। इन दोनों बिजली घरों के बनने से इन एरिया में बिजली का लोड काफी कम होगा। वरना लोड ज्यादा होता है। वहीं लुवास 33 केवी बिजली घर भी जल्द बनकर तैयार होने वाला है।
विज्ञापन

अब तक ऐसे हो रही सप्लाई
अब तक सेक्टर 14 में बने 33 केवी बिजली घर से सेक्टर 14, सेक्टर 33 व सिरसा व बगला रोड पर बने इंडस्ट्रीज एरिया में बिजली सप्लाई होती है। ऐसे में इन एरिया का लोड ज्यादा होता है। इसके बाद सेक्टर 14 बिजली घर से ऋषि नगर या बस अड्डा एरिया में बिजली सप्लाई होगी। यह भविष्य की जरूरत को देखते हुए कदम उठाया जा रहा है। इसके बाद लोड कम होने से फाल्ट भी नहीं होंगे।
चिकनवास 222 केवी बिजली घर से आएगी लाइन
जमीन मिलने के बाद दोनों प्रपोपल जल्द सिरे चढ़ेंगे। इनका निर्माण कार्य पूरा करने में करीब दो साल लगेंगे। इनके लिए 33 केवी बिजली लाइन चिकनवास 222 केवी बिजली घर से आएगी, क्योंकि चिकनवास में नया 222 केवी बिजली घर बनने जा रहा है। जल्द ही निर्माण कार्य पूरा होने को है। इससे पहले बीबीएमबी और विद्युत नगर में दो 222 केवी बिजली घर है।
विज्ञापन

सेक्टर 33 और ढंढूर 33 केवी बिजली घर पर करीब पांच करोड़ रुपये का खर्चा आएगा। एक बिजली घर पर निर्माण कार्य डेढ़ करोड़ में पूरा होगा और दो से ढ़ाई करोड़ रुपये बिजली लाइन पर खर्चा आएगा। इसका एस्टीमेट बिजली निगम ने बना लिया है। जमीन मिलने की देरी है। जल्द यह प्रपोजल सिरे चढ़ेगा।
विज्ञापन

-विजेंद्र लांबा, एक्सईएन हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें