फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: घर के बाहर से ट्रक चोरी, वारदात सीसीटीवी में रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
सिवानी मंडी। क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार रात को गांव ढाणी बल्हाराएक नया ट्रक चोरी कर लिया गया। आरोपी ट्रक की बॉडी मौके पर छोड़ गए। चोरी किए गए ट्रक की तस्वीर गांव मिरान में लगे सीसीटीवी कैमरे में नजर आई।
विज्ञापन

जांच अधिकारी पंकज कुमार के अनुसार, सिवानी पुलिस को दी शिकायत में गांव ढाणी बल्हारा निवासी दीपक कुमार ने बताया कि उन्होंने ट्रक (नंबर टीजी07एक्स 8438) शहीद मांगेराम की प्रतिमा के पीछे खड़ा किया था। 1 जुलाई की रात करीब 2 बजे ट्रक चोरी हो गया। सुबह उठने पर ट्रक गायब मिला, जबकि उसकी बॉडी वहीं पड़ी थी। सीसीटीवी फुटेज में चोर ट्रक को तोशाम की ओर ले जाते दिखाई दिए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें