फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हिसार में बाईपास पर पलटा ट्रक, हाईवे पर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे के पास महाराणा प्रताप चौक से कैंट की तरफ जाते समय शुक्रवार को एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। ट्रक के साइड में चल रहे चालकों ने कार की गति बढ़ाकर जान बचाई।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता मदनलाल ने बताया कि शुक्रवार को लोहे के रोल लेकर गुरुग्राम की ओर जा रहा था। ट्रक हिसार शहर से बाहर निकला तो अनियंत्रित होकर गिर गया। इसके चलते जाम के हालात बन गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया और ट्रक को हाइड्रा क्रेन की मदद से उठाया। ट्रक में भारी भरकम लोहे के रोल हैं। जिससे ट्रक उठाने में दिक्कत हुई। हाईवे पर लंबी कतार लग गई जिस कारण एंबुलेंस व अन्य वाहनों को दूसरी लेन से निकालने की व्यवस्था की गई। ट्रक चालक सोनू ने कहा कि सड़क का झुकाव होने के चलते ट्रक पलट गया। ट्रक में लोहे के 14 रोल थे। इनका वजन करीब 39,802 किलोग्राम है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें