फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: देपल रोड पर ट्रक मिस्त्री की गला काटकर हत्या, अब हुई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। ढाणी देपल रोड पर गला काट कर व्यक्ति की हत्या के मामले में मृतक की पहचान सिवानी निवासी पंकज के रूप में हुई है। घायल अवस्था में पंकज ने मदद करने वाले राहगीर को बताए मोबाइल नंबर व सोशल मीडिया से उसकी पहचान हुई। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान दर्ज कर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सिवानी के रविदास मंदिर के नजदीक रहने वाला 23 वर्षीय पंकज गांव बड़वा में ट्रक मिस्त्री का काम करता था। सोमवार को वह हिसार जाने की बात कहकर बाइक पर सवार होकर घर से निकला था। लेकिन रात को घर नहीं पहुंचा। सोमवार रात करीब साढ़े 12 बजे उसे ढाणी देपल रोड पर कार सवार ने घायल अवस्था में देखा था। जिसके बाद उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। गले पर घाव गहरा होने पर उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी।
उसने मरने से पहले राहगीर को एक मोबाइल नंबर बताया था। जो बंद आ रहा था। जिसके बाद पुलिस ने सोशल मीडिया पर मृतक की फोटो वायरल की थी। वहीं मृतक के बताए गए मोबाइल नंबर की जानकारी भी निकलवाई गई। जिसके बाद मंगलवार रात को उसकी पहचान हुई। पंकज के भाई बहल निवासी मनोज ने उसकी पहचान की। मनोज ने बताया कि पंकज अविवाहित था और सिवानी में अकेला रहता था। वहीं पंकज की बाइक व मोबाइल का अभी तक कुछ सुराग नहीं लगा है। पुलिस लूटपाट के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


इस बारे में शहर थाने के एसएचओ सदानंद ने बताया कि सोशल मीडिया से मृतक की पहचान सिवानी के पंकज के रूप में हुई। उसके भाई मनोज के बयान दर्ज किए है। शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें