फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पत्नी के साथ चचेरे भाई के अवैध संबंध से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले के एक गांव के रहने वाले संदीप (28) ने अपनी पत्नी के ताऊ के बेटे के साथ अवैध संबंध से परेशान होकर शनिवार को घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सदर थाना पुलिस ने रविवार को शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के भाई सुरेश के बयान पर मृतक की पत्नी, उसकी बहन, ताऊ के बेटे और एक अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सुरेश ने बताया कि बड़ा भाई संदीप मजदूरी करता था। कुछ समय पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसकी डेढ़ साल की बेटी है। आरोप है कि संदीप के ताऊ के बेटे के अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध थे। इस बारे में पता चलने पर संदीप ने अपनी पत्नी को समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। इस बात को लेकर दंपती में अक्सर झगड़ा होने लगा। दो दिन पहले संदीप की पत्नी अपने प्रेमी के साथ चली गई।
शनिवार सुबह मृतक की पत्नी, उसकी बहन और एक व्यक्ति उनके घर आए और संदीप को जान से मारने की धमकी दी। शाम करीब पांच बजे भाई का कमरा बंद था, जब उसे आवाज दी जो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दरवाला खोलकर देखा तो संदीप जमीन पर पड़ा था। पंखे पर चुन्नी लटक रही थी। उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को शिकायत दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

मृतक के भाई सुरेश की शिकायत पर तीन नामजद समेत चार के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। - एएसआई सज्जन सिंह, जांच अधिकारी, सदर थाना पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें