फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 18 किलो 690 ग्राम अफीम के साथ ट्रॉला चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने ऑपरेशन आक्रमण के दौरान सातरोड़ गांव के नजदीक एक ट्राले से 18 किलो 690 ग्राम अफीम के चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जोधपुर के डिगरी निवासी ज्ञानचंद को सोमवार अदालत में पेश किया जाएगा। सदर थाना पुलिस मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। एंटी नारकोटिक्स सेल के एएसआई शक्ति सिंह को सूचना मिली कि सातरोड़ के नजदीक फैक्टरी में एक ट्राॅला खड़ा है। उसमें काफी मात्रा में नशीला पदार्थ है। सूचना के आधार पर एएसआई विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल नवीन और विक्रांत मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख एक युवक फरार हो गया जबकि पुलिस ने चालक को काबू कर लिया। इसके बाद ट्राले की तलाशी ली तो चालक सीट के पीछे से 18 किलो 690 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें