फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हाईवे सहित मुख्य मार्गों पर लगेंगी तिरंगा लाइटें, पार्कों में भी कराया जाएगा रंग रोगन

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। नगर परिषद अब शहर के मुख्य मार्गों पर तिरंगा लाइटें लगवाएगा। इसके लिए परिषद ने योजना बनाई है। आगामी दिनों में होने वाली हाउस मीटिंग में इस प्रस्ताव को रखा जाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद की हाउस मीटिंग दीपावली से पहले होनी थी। अब मीटिंग 20 नवंबर के करीब होने की संभावना है। मीटिंग में शहर के विकास से संबंधित कई प्रस्ताव रखे जाएंगे। इसमें ही शहर के मुख्य मार्गों पर तिरंगा लाइटें लगवाने से संबंधित प्रस्ताव भी रखा जाएगा। परिषद द्वारा शहर के अंदर से गुजरने वाले हाईवे सहित, हिसार चुंगी से सिसाय पुल, पटेल चौक से विश्वकर्मा चौक तक तिरंगा लाइटें लगवाई जाएंगी। हाईवे पर राधा स्वामी सत्संग व्यास से लेकर लघु सचिवालय तक तिरंगा लाइटें लगेंगी। इन तिरंगा लाइटों के लगने से रात के समय मुख्य मार्गों की सुंदरता बढ़ेगी। अभी तक केवल विश्वकर्मा चौक से जींद चुंगी तक ही तिरंगा लाइटें लगी हुई हैं। शहर के सभी पार्कों की हालत सुधारने व पार्कों में रंग रोगन करवाने की योजना भी बनाई है। पार्कों में बीते कई वर्षों से रंग-रोगन का काम नहीं हुआ है। वहीं नगर परिषद की ओर से आमटी झील पर फव्वारा लगाने की योजना है। झील की हालत खस्ता है। परिषद द्वारा इसकी हालत सुधारकर वहां पर फव्वारा लगाने की योजना है। इसके लिए भी नगर परिषद ने प्रस्ताव तैयार किया है।
हाउस मीटिंग के लिए लगभग सभी पार्षद अपने अपने वार्डों के विकास के लिए प्रस्ताव दे चुके हैं। इन सभी कामों को हाउस मीटिंग में रखा जाएगा। हाउस मीटिंग में शहर के विकास से जुड़े अन्य प्रस्ताव भी रखे जाएंगे। नगर परिषद द्वारा समाधा रोड स्थित डंपिंग स्टेशन पर पार्क बनाने की योजना भी है।
विज्ञापन



मुख्य मार्गों पर लगे स्ट्रीट लाइटों के पोल पर तिरंगा लाइटें लगवाने की योजना है। इसके अलावा कई अन्य विकास कार्यों की योजना बनाई है। सभी का प्रस्ताव हाउस मीटिंग में रखा जाएगा।
विज्ञापन

- प्रवीन ऐलावादी, चेयरमैन, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें