फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 30 किलोमीटर की रफ्तार से आए अंधड़ में टूटे पेड़-खंभे, अंधेरे में डूबा आधा शहर

विज्ञापन
सेक्टर 9-11 में टूटा पड़ा खंभा। 
विज्ञापन
हिसार। जिले में बुधवार शाम करीब सात बजे 30 किलोमीटर की रफ्तार से आए अंधड़ ने बिजली व्यवस्था को ठप कर दिया। अंधड़ से हिसार सर्कल के 33 केवी के 50 में से 19 सब स्टेशन ब्रेक डाउन हो गए, जिससे आधा शहर अंधेरे में डूब गया। इसके बाद बिजली सप्लाई को बहाल करने के लिए सभी एसडीओ फील्ड में दौड़े। बावजूद इसके रात 12 बजे तक सभी सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। अंधड़ से पेड़ों के अलावा कई जगह खंभे व तार टूट गए।
विज्ञापन

अधिकारियों की मानें तो तेज हवाओं के कारण इंसुलेटर जल जाते हैं। इसके अलावा तार टूट जाते हैं, जिससे बिजली सप्लाई में बाधा आती है।बुधवार शाम करीब 7 बजे जैसे ही तेज अंधड़ आया, करीब आधे शहर की बिजली गुल हो गई। अधंड़ थमने के बाद भी जब बिजली सप्लाई चालू नहीं हुई तो लोगों ने अधिकारियों के पास फोन घनघनाने शुरू कर दिए। फोन व निगम के व्हाट्सएप ग्रुपों में लोग अधिकारियों से पूछते रहे कि कब तक बिजली सप्लाई बहाल होगी। अधिकारी भी लोगों को आश्वासन देते रहे कि मरम्मत कार्य चल रहा है। जल्द ही बिजली सप्लाई सुचारू कर दी जाएगी।
100 से अधिक खंभे गिरे
अधिकारियों के मुताबिक अधंड़ के कारण सर्कल में 100 से अधिक बिजली के खंभे गिर गए। इसके अलावा अंधड़ के कारण लोड करीब 40 प्रतिशत तक गिरकर 576.46 मेगावाट तक पहुंच गया, जो शाम 7 बजे तक 878.75 मेगावट था। वहीं, अंधड़ के कारण कई जगहों पर पेड़ भी टूट गए। कुछ जगह ये पेड़ टूटकर बिजली की तारों पर भी गिर गए। वन विभाग के अधिकारियों ने इन पेड़ों को रास्ते से हटाने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई। रात तक कर्मचारी टूटे हुए पेड़ों को रास्तों से हटाने का काम करते रहे।
विज्ञापन


ये सब स्टेशन हुए ब्रेक डाउन
- ऑटो मार्केट
- एचटीएम
- आजाद नगर
- सेक्टर 14 बीड़
- सेक्टर 9-11
- भोजराज
- राजली
- खरक पूनिया
- बरवाला
- सीसवाल
- कैमरी
- मंगाली
- खेड़ी लोहचब
- माजरा व थुराना
- सुलचानी
- मिर्चपुर
- सिसाय
- बड़सी
- बास
-
शहर में दिन में चली लू
उधर, सुबह मौसम एकदम साफ रहा। तीखी धूप व गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया। मगर शाम होते-होते अचानक मौसम में बदलाव होने लगा। शाम 7 बजे अचानक धूल भरी आंधी चलने लगी। इससे पूरा वातावरण धूल से भर गया। इस अंधड़ के कारण लोगों खासकर दुपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अंधड़ के थमने के बाद भी काफी देर तक वातावरण में धूल उड़ती रही। इस दौरान हिसार में अधिकतम तापमान 45.0 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री ज्यादा रहा। शहर में दिन में लू की सिथति रही। वहीं बालसमंद में दिन का पारा 44.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं हिसार में न्यूनतम तापमान 30.7 डिग्री व बालसमंद में 28.7 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें