फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जिले के 70 अस्पतालों में आज से आयुष्मान कार्ड पर उपचार बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से जुड़े निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने आयुष्मान योजना में भुगतान न होने पर वीरवार से आयुष्मान कार्ड पर उपचार बंद कर दिया। आईएमए की जिला प्रधान डॉ. रेनू छाबड़ा भाटिया ने कहा कि जिले में 70 अस्पतालों में अस्पताल आयुष्मान की सेवाओं को बंद करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में करीब 490 करोड़ रुपये के बिल सरकार की ओर बकाया है। हिसार जिले के अस्पतालों का करीब 160 करोड़ का भुगतान नहीं हुआ है। कुछ अस्पतालों का वर्ष 2020-21 तक का भुगतान भी अभी नहीं किया गया है।
आईएमए के पदाधिकारियों की ऑनलाइन बैठक के बाद बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए डॉ. रेणु छाबड़ा भाटिया ने कहा कि आयुष्मान लागू करते समय जो एमओयू हुआ था उसे लागू नहीं किया जा रहा। हमें 15 दिन में भुगतान का वादा किया गया था। प्रदेश सरकार ने 245 करोड़ रुपये 5 अगस्त को जारी किए हैं। 170 करोड़ प्रदेश सरकार व 75 करोड़ केंद्र सरकार के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें