फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंची देवी मेघराज जिंदल राजकीय अस्पताल में बनेगा ट्रॉमा सेंटर

विज्ञापन
अंची देवी मेघराज जिंदल राजकीय अस्पताल। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
सिवानी मंडी। अंची देवी मेघराज जिंदल राजकीय अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर बनाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के जरिये महानिदेशक के पास अनुमोदन के लिए पत्राचार पूरा हो चुका है। जैसे ही इसके लिए मंजूरी आ जाएगी, ट्रॉमा सेंटर बनाने के लिए एस्टीमेट बना दिया जाएगा। भिवानी उपायुक्त आरएस ढिल्लो ने बताया कि लघु सचिवालय में आयोजित अधिकारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। उपायुक्त ने कहा कि भारत सरकार, हरियाणा सरकार व राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तीनों की ही गाईड लाईन के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ-साथ ट्रॉमा सेंटर स्थापित किया जाना है।
विज्ञापन

बता दें कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं रामभरोसे हैं। हालात यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों के पीएचसी बिना चिकित्सकों के ही चल रहे हैं। वर्षों पहले बन कर तैयार हो चुका 50 बिस्तरों वाला अंची देवी मेघराज जिंदल राजकीय अस्पताल चिकित्सकों के साथ-साथ अपने उद्घाटन की भी बाट जोह रहा है। शहर का यह अस्पताल 1 जुलाई 2017 को बनकर कर तैयार हो चुका है। अस्पताल में कुल 12 चिकित्सकों के पद स्वीकृत हैं लेकिन वर्तमान में एक भी चिकित्सक यहां नियुक्त नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सक नहीं होने से लोग जहां झोला छाप चिकित्सकों के रहमों कर्म पर काम चला रहे हैं। लोग निजी अस्पतालों में उपचार करवाने को मजबूर हैं। शहर के एकमात्र राजकीय अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग ने खुद को शिफ्ट तो कर लिया है लेकिन अभी तक इस अस्पताल का अधिकारिक रूप से उद्घाटन नहीं हो सका है।
समाजसेवी बाबूलाल जिंदल ने कहा कि हम सरकार से मांग करते हैं कि इसे ट्रॉमा सेंटर घोषित करके जल्द से जल्द मुख्यमंत्री से इसका उद्घाटन भी करवाया जाए और इसके अंदर पोस्टमार्टम और मुर्दाघर की सुविधा भी दी जाएगी ताकि लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें