फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इयरफोन लगा कर रहा था मोबाइल इस्तेमाल, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इयरफोन कान पर लगा मोबाइल यूज कर रहे 22 वर्षीय युवक सलमान की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। सलमान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का रहने वाला था और वह हिसार के घोड़ा फार्म में मृत पशु उठाने का काम करता था। अगले महीने उसका निकाह होने वाला था। सलमान के साथ उसके दोस्त भी थे। उन्होंने सलमान को आवाज भी लगाई, लेकिन वह उनकी आवाज नहीं सुन सका।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सलमान अपने दोस्तों के साथ घोड़ा फार्म मार्ग पर किराये के मकान में दोस्तों के साथ रहता था। वीरवार सुबह करीब 10 बजे वह अपने दो दोस्तों के साथ समीप की दुकान से कुछ सामान लेने जा रहा था। उसके दोस्त दिलदारा और शाहरुख के अनुसार सलमान इयरफोन लगाकर ट्रैक पर चल रहा था। वे उससे मात्र कुछ दूरी पर थे। इसी बीच सिरसा की तरफ से किसान एक्सप्रेस गाड़ी आ गई। दिलदारा और शाहरुख को ट्रेन दिखाई दी और उन्होंने सलमान को आवाज लगाई। ट्रेन ड्राइवर ने भी कई बार हॉर्न बजाया, लेकिन इयरफोन के कारण उसे सुनाई नहीं दिया और ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद ट्रेन ड्राइवर ने ट्रेन को रोक लिया और जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है और उनके पहुंचने के बाद शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें