फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में दर्दनाक सड़क हादसा: बच्चे सहित हिसार के चार लोगों की मौत, ईंटों से भरी ट्राली से टकराई कार

Fri, 01 Sep 2023 12:29 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

पंजाब में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में हिसार के चार लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बारह क्वार्टर एरिया के रहने वाले सोनू, अमृतपाल, विकास ,अंकित बच्चा कार में सवार होकर नकोदर जा रहे थे।गाड़ी बरनाला से लुधियाना जा रहा थी तो स्टेट हाइवे पर ईंटों से भरी ट्राली में जा टकराई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के बारह क्वार्टर एरिया के चार लोगों की पंजाब के लुधियाना में बरनाला स्टेट हाइवे पर मौत हो गई। मरने वालों में एक 11 साल का बच्चा भी शामिल है। यह चारों कार में सवार होकर हिसार से नकोदर जा रहे थे। सूचना मिलने के बाद मृतकों के परिजन पंजाब के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार बारह क्वार्टर एरिया के रहने वाले सोनू, अमृतपाल, विकास ,अंकित बच्चा कार में सवार होकर नकोदर जा रहे थे। शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे तक उनकी गाड़ी बरनाला से लुधियाना जा रहा थी तो स्टेट हाइवे पर ईंटों से भरी ट्राली में जा टकराई। भीषण हादसे में चारों की मौत हो गई। स्टेट हाइवे पुुलिस ने शवों को निकाला।

जांच अधिकारी के अनुसार
एसएचओ बलदेव सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार लग रहा है कि चालक को झपकी आई होगी। उनकी गाड़ी हादसे में चकनाचूर हो गई है। चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है। सभी के परिजनों को बुलाया गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद ही शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह चारों नकोदर में डेरा बाबा मुराद शाह की दरगाह पर मत्था टेकने जा रहे थे। पंजाब के गायक गुरदास मान के इस डेरे के मौजूदा गद्दीनशीन साई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें