आईपीएस की निजी गाड़ी पर लगी नारंगी कलर की बत्ती को हटा दिया गया। दरअसल आईपीएस अधिकारी ओमबीर मधुबन में तैनात हैं।
पहले यह अधिकारी हिसार में डीएसपी पद पर तैनात थे। इस कारण उनका हिसार में आना-जाना रहता है। शुक्रवार को उनकी गाड़ी हिसार में आई थी, जिस पर नारंगी रंग की बत्ती लगी थी।
कुछ लोगों ने ट्रैफिक पुलिस को इसकी शिकायत की, जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक से गाड़ी के कागजात मांगे।
चालक ने बताया कि यह गाड़ी एसपी साहब की है, जिस पर ट्रैफिक पुलिस ने चालान नहीं किया। गाड़ी चालक को बत्ती उतारने का निर्देश दिया। चालक ने नारंगी रंग की बत्ती को उतारकर अंदर रख लिया।