ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों से ट्रैफिक पुलिस सख्ती से निपट रही है। नारनौंद में बुलेट बाइक सवार की एक गलती की वजह से उसका भारी भरकम चालान कट गया। पुलिस ने 32500 रुपये का चालान काटा है।
यातायात नियमों की अनदेखी अब वाहन चालकों पर भारी पड़ने लगी है। हांसी पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन के दिशा-निर्देशों पर नारनौंद ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पटाखा साइलेंसर वाली बुलेट बाइक का 32 हजार 500 रुपये का चालान काटा है।
विज्ञापन
नारनौंद ट्रैफिक इंचार्ज रामनिवास की अगुवाई में पुलिस टीम ने माजरा प्याऊ के पास चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। इसी दौरान एक युवक बुलेट मोटरसाइकिल पर तेज आवाज के साथ आता दिखाई दिया। उसे रोककर जब जांच की गई तो पाया गया कि उसकी बाइक में पटाखा साइलेंसर लगा हुआ था, जिससे तेज धमाके जैसी आवाजें आ रही थी।
बुलेट चालक से जब वाहन से संबंधित दस्तावेज मांगे गए तो वह मौके पर बुलेट चालक से जब वाहन से संबंधित दस्तावेज मांगे गए तो वह मौके पर कागजात भी नहीं दिखा सका। इसके चलते पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत 32,500 का चालान काटा।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि इस प्रकार के साइलेंसर न केवल ध्वनि प्रदूषण फैलाते हैं, बल्कि आमजन के लिए भी परेशानी का कारण बनते हैं। पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने इस कार्रवाई को लेकर आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दें।
उन्होंने कहा कि नियमों की अनदेखी न केवल जुर्माने का कारण बनती है, बल्कि यह जानलेवा भी हो सकती है। एसपी ने साफ शब्दों में कहा कि ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस अभियान का मकसद आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना और सड़क हादसों पर अंकुश लगाना है।