फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी पर पिस्तौल तानकर लूटी कपड़ों से भरी गाड़ी

Sat, 01 Nov 2014 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रोहा क्षेत्र में लूट की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बृहस्पतिवार रात को कुछ लुटेरों ने अग्रोहा थाने के पास फतेहाबाद के कपड़ा व्यापारी की कार एवं लाखों रुपये लूट लिए। पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। तीन दिन पहले भी लुटेरों ने दो पेट्रोल पंपों को निशाना बनाया था।
विज्ञापन


मॉडल टाउन फतेहाबाद निवासी प्रवीन कुमार बंसल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह फतेहाबाद में थाना रोड पर बॉम्बे क्लॉथ हाउस के नाम से दुकान चलाता है। बृहस्पतिवार को वह और उसका सेल्समैन अपनी गाड़ी टैरेनो में रोहतक से दुकान के लिए कपड़ा लेने गए थे।

बंसल ने बताया कि रात को करीब 10 बजे साढे़ वे चार लाख रुपये का कपड़ा लेकर गाड़ी से वापस घर आ रहे थे। रास्ते में राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर नौ पर मेडिकल कॉलेज के पास हिसार और फतेहाबाद जिलों की सीमा पर उनकी गाड़ी के आगे कुछ लोगों ने अपनी गाड़ी लगा दी।
विज्ञापन


जब तक वो कुछ समझ पाते तो गाड़ी से तीन लोग बाहर निकले और उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। उनमें से एक बदमाश ने चालक ढाणी ईसर निवासी राजेश को पीछे की सीट पर बैठा दिया। दो बदमाशों ने उन पर पिस्तौल तान ली और चुपचाप बैठ जाने को कहा और जान से मारने की धमकी दी।

सोने का कड़ा और नकदी भी छीनी

बंसल ने बताया कि बदमाशों ने दोनों गाड़ियों को हिसार की तरफ वापस घूमा लिया। अग्रोहा अनाज मंडी के पास बदमाशों ने उनकी तलाशी ली और उनकी जेब से करीब पांच हजार रुपये, हाथ से सोने का कड़ा और अंगूठी भी उतरवा ली। लुटेरों ने दोनों से उनके  मोबाइल भी छीन लिए। लुटेरों ने दोनों मोबाइल की सीम व बैटरी निकालकर बॉडी वापस कर दी। इतना करने के बाद लुटेरे उन्हें सुनसान जगह पर छोड़ गए और कपड़े से भरी गाड़ी को अपने साथ ले गए।

घर जाने के लिए दिए 500 रुपये

लुटेरे व्यापारी और उसके सेल्समैन को घर जाने के लिए 500 रुपये का नोट दे गए और कहा कि अगर घर की जगह अग्रोहा थाना गए तो परिणाम बुरे हो सकते हैं। व्यापारियों ने पैदल जाकर थाने में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कपड़ा व्यापारी प्रवीन बंसल की शिकायत पर लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। व्यापारी प्रवीन बसंल ने बताया कि लुटेरों की बोली से पता चल रहा था कि वो इसी क्षेत्र के हैं।

उनकी बोली इसी क्षेत्र के लोगों से मिलती जुलती नजर आ रही थी। चारों लुटेरों में एक चेहरे पर दाढ़ी व तीन क्लीन शेव थे। चारों के पास देशी कट्टे थे। थाना प्रभारी सतबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने टीमें गठित करके कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस शीघ्र ही आरोपियों को पकड़ लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें