फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दिनदहाड़े दुकानों में हो रहीं चोरियों से व्यापारियों में रोष

Wed, 24 Dec 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
नारनौंद। एसएचओ रमेश कुमार को शिकायत देते मार्केट कमेटी चेयरमैन उदय सिंह व अन्य व्यापारी।
विज्ञापन

विज्ञापन
नारनौंद। शहर में तेजी से बढ़ती नशे की प्रवृत्ति और उससे जुड़ी चोरी की घटनाओं से मंगलवार को व्यापारियों का आक्रोश खुलकर सामने आया। लगातार हो रही चोरी की वारदात से परेशान व्यापारी व दुकानदार जाट धर्मशाला में एकत्रित हुए और स्थिति पर मंथन किया। बैठक की अध्यक्षता व्यापार मंडल के प्रधान प्रदीप ढांडा ने की।
बैठक में विशेष रूप से स्मैक और अन्य नशीले पदार्थों के आदी युवकों द्वारा दिनदहाड़े दुकानों को निशाना बनाए जाने पर चिंता जताई गई। बैठक के बाद सभी व्यापारियों ने नारनौंद थाना प्रभारी रमेश कुमार को शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि शहर में नशेड़ियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन दुकानों के गल्ले तोड़कर नकदी चोरी की जा रही है।
विज्ञापन

इन वारदात से व्यापारी वर्ग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। दुकानदारों ने बताया कि चोरी की घटनाएं दिन के समय हो रही हैं। इससे ऐसा लगता है कि अपराधियों में पुलिस का कोई डर नहीं रह गया है। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस और प्रशासन ने जल्द इस गंभीर समस्या पर ठोस और प्रभावी कदम नहीं उठाए तो वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर मार्केट कमेटी चेयरमैन मास्टर उदय सिंह लोहान, व्यापार मंडल प्रधान प्रदीप ढांडा, नरेश कुमार, मनदीप, अमरजीत, पवन, वीरेंद्र उर्फ कालू सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे।

- बैठक में दो हालिया चोरी की घटनाओं का भी उल्लेख किया गया। इनकी लिखित शिकायत थाना नारनौंद में दी हुई हैं। पहली घटना 8 दिसंबर की है। इसमें नई सब्जी मंडी में जूस की दुकान चलाने वाले नरेश कुमार निवासी गांव बुडाना ने बताया कि दोपहर करीब 2:30 बजे वह लघुशंका के लिए गया हुआ था। इसी दौरान बलविंद्र उर्फ मिटवू निवासी नारनौंद ने उसकी दुकान के गल्ले का ताला तोड़कर करीब 2000 रुपये निकाल लिए। यह पूरी घटना दुकान में लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी।
विज्ञापन

-दूसरी घटना 22 दिसंबर की है, जिसमें सब्जी मंडी में वीटा की दुकान चलाने वाले मनदीप कुमार निवासी गांव बुडाना ने शिकायत दी थी कि सुबह करीब 11 बजे आरोपी बलविंद्र उर्फ मिट्टू उसकी दुकान के गल्ले का ताला तोड़कर रुपये चोरी करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान मौके पर ही आरोपी को पकड़ लिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें