हिसार। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष और हरियाणा कान्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने रविवार को उकलाना मंडी का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से धान की खरीद और उठान की धीमी गति से होने के कारण किसान व आढ़तियों में नाराजगी है। गर्ग ने बताया कि हरियाणा में तीन बार हुई बारिश से करोड़ों रुपये का धान व बाजरा खराब हो गया है। गर्ग ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से आढ़ती व किसान भारी परेशान हैं। सरकार ने धान व गेहूं का कमीशन कम करके आढ़तियों के साथ ज्यादती की है। उन्होंने अनाज की हर सरकारी खरीद पर आढ़तियों को ढाई प्रतिशत पूरा कमीशन देने की मांग की। ब्यूरो