फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएयू में किसान मेले से 273 एचआईवी टेस्ट व 250 सैंपल लिए

विज्ञापन
एचएयू में किसान मेले में मलेरिया-डेंगू के बारे में जागरूक करते हुए डॉ. सुभाष खतरेजा व उनकी टीम। सं? - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के दो दिवसीय किसान मेले में वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने किसानों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। सीएमओ डॉ. रत्ना भारती के निर्देशानुसार आईडीएसपी के नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष खतरेजा और एचआईवी के नोडल अधिकारी डॉ. सुशील गर्ग के नेतृत्व में विभाग की टीमों ने मच्छर जनित बीमारियां जैसे मलेरिया-डेंगू, चिकनगुनिया, एचआईवी, एड्स और कोविड-19 महामारी आदि बीमारियों के प्रति जागरूकता किया। इस दौरान विभाग की टीमों ने 273 लोगों के एचआईवी एड्स की स्क्रीनिंग टेस्ट और रैपिड किट से जांच की। सभी सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके अलावा 250 लोगों के कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिए। वहीं किसान मेेले में पहुंचे 104 लाभार्थियों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई। इस मौके परएमपीएचडब्ल्यू नूर मोहमद, सुरेंद्र नरवाल, लकी ठकराल, रेणुका, राखी, हेल्थ इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह, एलटी अनिल शर्मा, राजिंदर सिंह, अजय, कंप्यूटर ऑपरेटर संदीप काजल, सुमित जागलान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें