फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल अधिकारी 10 से 15 दिन में गांवों में वाहनों को करवाएंगे सर्वे, इसके बाद होगा अंतिम निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
बाडो पट्टी टोल प्लाजा के नजदीक के 11 गांवों के लोगों से टोल टैक्स वसूले के मामले में बुधवार को सर्वजातीय भ्याण खाप के सदस्यों ने एसडीएम कार्यालय में एसडीएम राजेश कुमार की मौजूदगी में टोल प्लाजा अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

अब टोल प्लाजा के अधिकारी 10 से 15 दिन में 11 गांवों में वाहनों का सर्वे करवाकर उस आधार पर निर्णय लेंगे। अधिकारियों का कहना है कि इन गांवों के नाम पर लोग अवैध तौर से वाहन टोल में छूट प्राप्त कर रहे हैं। इसके चलते कंपनी को नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस पर खाप प्रतिनिधियों ने अधिकारियों को आश्वस्त किया कि ग्रामीण सर्वे में सहयोग करेंगे।
टोल टैक्स वसूलने का निर्णय गलत : भ्याण खाप
भ्याण खाप के पदाधिकारियों ने कहा कि हाईवे बनने और टोल नाका लगाने के बाद से अब तक नजदीक के 11 गांवों के लोगों को टोल टैक्स में छूट है, लेकिन अब टोल प्रबंधन की ओर से टैक्स वसूले जाने का निर्णय लेना गलत है। ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें रोजमर्रा के काम के लिए खेतों व आसपास के गांवों में जाना पड़ता है। ऐसे में वह अपने वाहन को टोल नाके से दिन में कई बार भी गुजरते हैं। यदि ग्रामीण अपने वाहनों का टोल टैक्स देना शुरू करेंगे तो उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन

ये रहे बैठक में मौजूद
बैठक में एसडीएम राजेश कुमार, एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विनोद कुमार शर्मा, टोल प्रबंधक दिनेश कुमार, मैनेजर नॉर्थ जोन प्रमोद शुक्ला। सर्व जातीय भ्याण खाप के प्रधान राज कुमार रेड्ड्, बलवान सुंडा धिंगताना, मा. गुलाब सिंह खेदड़, सरपंच गांव बालक कुलदीप सिंह, भजनलाल बहबलपुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें