फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आज तय होगा कौनसा वार्ड किस वर्ग के लिए आरक्षित

Fri, 20 Dec 2024 09:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम चुनाव के मद्देनजर वार्डों के आरक्षण के लिए शनिवार को एडहॉक कमेटी की बैठक होगी। शुक्रवार को नगर निगम के अधिकारी ड्रॉ संबंधी तैयारियों में लगे रहे।
विज्ञापन

स्थानीय निकाय विभाग ने बीते दिनों वार्डबंदी के ड्रॉफ्ट को मंजूरी दे दी थी। इसके बाद से चुनावी गतिविधियों ने तेजी पकड़ ली है। एडहॉक कमेटी की बैठक में सबसे पहले एससी महिला आरक्षित वार्ड के लिए ड्रॉ निकाला जाएगा। शहर में एससी आरक्षित वार्ड तीन हैं। इनमें से जिन वार्डों में एससी महिला आबादी सबसे ज्यादा है, उसे एसी महिला के लिए आरक्षित किया जाएगा। इसके बाद बीसी-ए आरक्षित वार्ड का ड्रॉ निकाला जाएगा। शेष 17 वार्डों में से बीसी-ए की ज्यादा आबादी वाले 6 वार्ड लिए जाएंगे।
इनमें से ड्रॉ के माध्यम से दो वार्डों का चयन किया जाएगा, जो बीसी-ए के लिए आरक्षित होंगे और इन 2 में से ड्रॉ से ही बीसी-ए महिला आरक्षित वार्ड का चयन किया जाएगा। बीसी-बी के ड्रॉ के लिए भी निर्धारित सीट से तीन गुणा ज्यादा वार्ड लिए जाने हैं। शेष 15 वार्डों में बीसी-बी की ज्यादा आबादी वाले 3 वार्ड लिए जाएंगे। इनमें से एक वार्ड का चयन होगा। वो भी महिला के लिए आरक्षित होगा। सबसे आखिर में सामान्य महिला आरक्षित वार्ड निकाले जाएंगे। 20 वार्डों में से महिला आरक्षित वार्ड 7 हैं, जिनमें से एक वार्ड एससी महिला, एक बीसी-ए महिला व एक वार्ड बीसी-बी महिला के आरक्षित हो चुका है। शेष 14 वार्डों में से 4 सामान्य महिला आरक्षित वार्डों का ड्रॉ निकाला जाएगा।
विज्ञापन

इन वार्डों में से निकाले जाएंगे आरक्षित वार्ड
सबसे ज्यादा एससी जनसंख्या वाले वार्ड 9 , 16 व 18 है। इन वार्डों में से ही एससी महिला आरक्षित वार्ड का ड्रा निकाला जाएगा। वहीं ज्यादा जनसंख्या वाले बीसी ए के वार्ड 1, 3, 7, 10, 12 व 20 है। इनमें से बीसी-ए आरक्षित दो वार्ड निकाले जाएंगे और उन दो में से एक बीसी ए महिला आरक्षित वार्ड का ड्रॉ निकाला जाएगा। मगर बीसी बी के ज्यादा आबादी वाले तीन वार्ड कौन से लिए जाएंगे, इसका मौके पर ही पता चलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें