फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: महाविद्यालयों में दाखिले के लिए आवेदन का आज अंतिम दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। शहर के दोनों महाविद्यालयों में दाखिले के लिए आवेदन करने का सोमवार को अंतिम दिन है। राजकीय महाविद्यालय में दाखिले के लिए अब तक 1203 आवेदन आ चुके हैं। वहीं एसडी महिला महाविद्यालय में अब तक 378 आवेदन आए हैं। सबसे ज्यादा आवेदन बीए व बीसीए के लिए आए हैं।
विज्ञापन

हांसी के दोनों महाविद्यालयों में कुल 1460 सीटें हैं, जिस पर अभी तक कुल 1581 आवेदन आए हैं। राजकीय महाविद्यालय में 780 व सनातन धर्म महिला महाविद्यालय में 680 सीटें हैं। सनातन धर्म महिला महाविद्यालय में बीए की 440 सीटों पर 279, बीकॉम की 160 सीटों पर 46 आवेदन आए हैं। वहीं बीसीए की 60 सीटों के लिए 22 व बीएससी की 80 सीटों पर 31 आवेदन आए हैं।
राजकीय महाविद्यालय में बीए की 400 सीटों के लिए 723, बीकॉम की 160 सीटों पर 149, बीसीए की 60 सीटों पर 227 आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं बीएससी की 160 सीटों पर 104 आवेदन आए हैं। बीसीए के लिए सीटों की अपेक्षा करीब तीन गुना आवेदन आ चुके हैं। वहीं दाखिले के लिए आने वाले आवेदन पत्रों के सत्यापन का काम भी चल रहा है। दस्तावेजों के सत्यापन के लिए महाविद्यालयों में कमेटी भी बनाई गई है।
विज्ञापन

बता दें कि दाखिले के लिए विद्यार्थियों को https://admissions.highereduhry.ac.in/ जाकर लॉगिन करना होगा। यहां पर पहले मोबाइल नंबर से पंजीकरण होगा। दाखिला के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 जून तक चलेगी। 17 जून तक आवेदनों पत्रों में त्रुटियां दूर हो सकेंगी। 21 व 22 जून को विद्यार्थियों के आवेदनों पर महाविद्यालय प्रशासन की तरफ से लगाई गई आपत्तियां को दूर किया जा सकेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें