फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बूंदाबांदी के आसार, ठंडी हवाओं ने बदली मौसम की रंगत

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम लगातार बदल रहा है। बुधवार को हिसार में दिन में कड़ी धूप रही तो शाम ढलते ही ठंडी हवाओं ने मौसम की रंगत बदल दी। देर रात तक ठंडी हवाएं चलती रहीं। एचएयू के कृषि मौसम विभाग के अनुसार 17 से 23 मार्च के बीच प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव देखने को मिलेगा। 18 मार्च शाम व 19 मार्च को प्रदेश में पश्चिमी व दक्षिण हरियाणा के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसके बाद 21 मार्च से 23 मार्च तक फिर से प्रदेश में बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

नारनौल का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पहुंचा -
प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर बुधवार को दिन के समय कड़ी धूप रही। नारनौल का अधिकतम तामपान 34 डिग्री सेल्सियस और हिसार का न्यूनतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो करनाल का न्यूनतम तापमान प्रदेश में सबसे कम 14 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, रोहतक का रात्रि तापमान प्रदेश में सबसे अधिक 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश में विभिन्न स्थानों का तापमान -
स्थान - अधिकतम - न्यूनतम
अंबाला - 31.6 16.1
भिवानी - 32.1 16.7
हिसार - 33.5 16.3
करनाल - 31.0 14.0
नारनौल - 34.0 16.1
रोहतक - 31.3 16.8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें