फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: शराब की तस्करी रोकने के लिए बॉर्डर पर लगेंगे नाके, सीसीटीवी से होगी निगरानीं

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप दहिया ने लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर पुलिस व आबकारी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे अवैध शराब की तस्करी पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाना सुनिश्चित करें। अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि तस्करी के सभी संभावित तरीकों पर नजर रखी जाए। पंजाब, चंडीगढ़ या अन्य स्थानों की तरफ से प्लाईवुड सामान, तेल टैंकर या एंबुलेंस जैसे वाहनों में शराब पड़ोसी राज्यों में तस्करी हो सकती है।
विज्ञापन

जीएसटी नियमों के उल्लंघन के साथ विभिन्न वस्तुएं गुरुग्राम, फरीदाबाद व सोनीपत आदि स्थानों से लाई या ले जाई जा सकती हैं। अन्य जिलों से हिसार आने वाले सभी रास्तों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। विशेष रूप से राजस्थान की और जाने वाले रास्तों पर व्यापक टीमें तैयार रहेंगी। इन रास्तों पर लगाए गए नाकों पर फ्लाइंग स्क्वायड, परिवहन विभाग, पुलिस, आबकारी एवं कराधान इत्यादि विभागों की टीमों के अलावा सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी की जाएगी। सभी टीमों को शराब के प्रवाह के लिए निर्धारित ट्रांजिट स्लीप या अन्य सामान के लिए निर्धारित ई-वे बिल की बारीकी से जांच की जाए। कोई भी गलती पाए जाने पर वाहन या सामान को तुरंत जब्त किया जाए। जिला आबकारी एवं कराधान आयुक्त को निर्देश दिए कि वे शराब के प्रवाह और अन्य सामान के परिवहन के संबंध में उन्हें प्रतिदिन स्वयं रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। मैरिज पैलेसों, गोदामों व शराब भंडारण वाले स्थानों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। शराब की अवैध आवाजाही, बिक्री व नकली शराब से संबंधित शिकायतें प्राप्त करने के लिए आबकारी एवं कराधान विभाग द्वारा एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक कार्य करेगा। टोल फ्री नंबर 1800-102-2012 पर शिकायत या सूचना दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें