फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: फर्जी जाति प्रमाणपत्र बनवाने के लिए महिला ने जिंदा मां-पिता को दिखाया मृत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी आदमपुर। शिव कॉलोनी की रहने वाली महिला ने बीसी वर्ग का फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अपने जिंदा मां-पिता को मृत दिखाया। क्रिड खंड अधिकारी ने दस्तावेजों की जांच की महिला की जाति जनरल मिली। इसके बाद क्रिड खंड अधिकारी की शिकायत पर महिला व सीएससी संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

क्रिड खंड अधिकारी सुरेश की शिकायत अनुसार आदमपुर की शिव कॉलोनी निवासी विनोदबाला व अंजनी कुमार पति-पत्नी हैं। विनोद बाला ने फैमिली आईडी में खुद को गृहिणी और पति अंजनी कुमार को सरकारी नौकरी में दर्शाया। 25 मई 2023 को विनोद बाला ने अपनी बीसी वर्ग का जाति प्रमाणपत्र बनाने के लिए सरल हरियाणा वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किया था। इस आवेदन में विनोद बाला ने अपनी माता रचना देवी व पिता मनी राम निवासी फतेहाबाद को मृत घोषित दिखाया। मनी राम की मौत 5 मई 2022 को सर्टिफिकेट नंबर 5789 और रचना देवी की मौत सर्टिफिकेट नंबर 59698 में 3 मई 2017 को दिखाई गई। विभाग ने जब पड़ताल की तो सरल पोर्टल से प्राप्त जानकारी गलत निकली। फतेहाबाद एडीसी कार्यालय ने पार्षद की रिपोर्ट 29 अगस्त में विनोद बाला के माता-पिता जिंदा दिखाए हैं, जो मौजूदा समय में फतेहाबाद की अग्रवाल कॉलोनी में रहते हैं। महिला विनोद बाला ने यह आवेदन हाई स्कूल रोड स्थित हरियाणा फोटोस्टेट पर बने सीएससी संचालक मांगेराम के सहयोग से भरा था। पुलिस ने विनोद बाला व सीएससी संचालक मांगेराम के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें