फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नहीं मिली छुट्टी तो तीन बहनों ने सूरेवाला चौक पर बस रुकने पर भाई को बांधी राखी

विज्ञापन
रोडवेज परिचालक प्रदीप को राखी बांधतीं उनकी बहनें। 
विज्ञापन
हिसार। रक्षाबंधन पर रोडवेज परिचालक प्रदीप को छुट्टी नहीं मिली तो उसकी बहनों ने सूरेवाला चौक पर जब बस रुकी तो भाई की कलाई पर राखी बांधी। गांव बिठमड़ा निवासी प्रदीप हिसार से चंडीगढ़ रुट पर बस में परिचालक है। बुधवार को उसे छुट्टी नहीं मिली थी। उसकी बहन कमलेश, संतोष, केलो ने सूरेवाला चौक पर पहुंची। जब बस हिसार से सूरेवाला चौक पर पहुंची तो तीनों बहनों ने बस अड्डे पर बस रुकने पर राखी बांधी। तीनों बहनों ने कहा कि भाई की कलाई पर हमने राखी बांधी तो खुशी मिली।
विज्ञापन

महिलाओं के लिए 10 ई-रिक्शा चलाई मुफ्त

रक्षा बंधन पर जयहिंद ई-रिक्शा चालक यूनियन द्वारा 10 ई-रिक्शा मुफ्त में चलाई गई। यूनियन ने कहा कि सरकार महिलाओं को बसों में सफर मुफ्त करवा रही है। इसी को देखते हुए यूनियन ने फैसला लिया है। ताकि महिलाओं को बस स्टैंड से शहर के अंदर कहीं पर जाना होगा तो उन्हें मुफ्त सफर मिले। प्रधान सुनील ने कहा कि मंगलवार शाम को ही 10 ई-रिक्शाओं को महिलाओं के लिए चला दिया था। अब से हर वर्ष महिलाओं के लिए ई-रिक्शा मुफ्त में चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें