फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की लत को पूरा करने के लिए दोस्त के साथ मिलकर करता था छीना झपटी और चोरी की वारदातें

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सीआईए टीम ने बाइक चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी और छीना झपटी की सात वारदात का खुलासा किया है। पकड़े गए आरोपी सिसाय कालीरावण और हाल आजाद नगर निवासी संदीप उर्फ गुजराती के पास से चोरी की गई दो बाइक बरामद की है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। इस संबंध में सदर थाना पुलिस में केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

मुख्य सिपाही मक्खन लाल ने बताया कि आरोपी संदीप उर्फ गुजराती नशा करने का आदी है। करीब तीन महीने पहले वह जमानत पर जेल से बाहर आया था। आरोपी राजीव नगर निवासी जोगिंद्र उर्फ जोगी का दोस्त है। दोनों ने मिलकर नशे की पूर्ति करने के लिए 17 जुलाई को तोशाम मार्ग पर आईटीआई के पास से बाइक चोरी की थी। चोरी की गई बाइक पर सवार होकर दोनों ने 18 जुलाई को शास्त्री नगर में एक रिक्शावाले से रुपये छीने थे। 20 जुलाई को सेक्टर-14 में गैस सिलिंडर की डिलिवरी करने वाले व्यक्ति से 12 हजार छीने थे। उक्त मामले में आरोपी जोगिंद्र को पकड़ा जा चुका है। आरोपी संदीप ने दिल्ली बाईपास रायपुर चौक के पास से एक बाइक चोरी की थी। चोरी की गई बाइक पर आरोपी घूम रहा था। उक्त मामले में आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
बाइक चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार
टाउन पार्क के सामने से बाइक चोरी करने के मामले में पुलिस ने डाबड़ा निवासी आरोपी प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया है। मुख्य सिपाही सुरेंद्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में महाबीर कॉलोनी निवासी दिनेश कुमार ने बाइक चोरी की शिकायत दी थी। उक्त मामले में आरोपी प्रमोद को गिरफ्तार कर उसके पास से बाइक बरामद की है। पकड़े गए आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। वहीं अनाज मंडी पुलिस चौकी टीम ने बाइक चोरी के मामले में पशुधन फार्म क्वार्टर निवासी मन्नू उर्फ बच्ची को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में शहर थाना पुलिस में केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें