फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जीजेयू के दीक्षांत समारोह का हिस्सा बनने के लिए 28 तक करना होगा पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) के कुलपति प्रो. नरसीराम बिश्नोई ने कहा है कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों की अथक मेहनत के सुखद परिणाम का उत्सव है। कुलपति शनिवार को कुलपति कार्यालय के कमेटी हॉल में विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर हुई एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। विश्वविद्यालय का छठा दीक्षांत समारोह दस मार्च को हो रहा है। दीक्षांत समारोह में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्यातिथि होंगी। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय व हरियाणा के मुख्यमंत्री डॉ. नायब सिंह सैनी भी इस समारोह में उपस्थित रहेंगे। दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है। बैठक में सभी कमेटियों के संयोजक तथा विभागाध्यक्ष व अधिष्ठाता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन




कुलपति ने बताया कि दीक्षांत समारोह में 561 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की जाएंगी। इसके अतिरिक्त 326 विद्यार्थियों को मेडल दिए जाएंगे। विद्यार्थियों को यूजी और पीजी की उपाधियां भी दी जाएंगी। उपाधिधारक विद्यार्थियों को 28 फरवरी तक पंजीकरण करवाना होगा। इसके लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें