तिरंगा यात्रा में शामिल विधायक सावित्री जिंदल एवं अन्य।
हिसार। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में हर घर तिरंगा अभियान के तहत वीरवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा हिसार विधायक सावित्री जिंदल के नेतृत्व में शुरू हुई। हाथों में तिरंगा लिए लोग भारत माता की जय व वंदे मातरम के नारे लगा रहे थे। विधायक सावित्री जिंदल ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान हर नागरिक का गौरव और सम्मान है। तिरंगा हमारी आज़ादी, एकता और अखंडता का प्रतीक है। अपने घरों पर 15 अगस्त को अपने घरों पर तिरंगा अवश्य फहराएं। इस अवसर पर एसडीएम ज्योति मित्तल, जिला परिषद सीईओ हरबीर सिंह, सुनीता रेड्ड, जगदीश जिंदल सहित अन्य उपस्थित थे।