फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए पोर्टल खुला, 31 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति एवं अन्य सभी छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए केंद्रीकृत छात्रवृत्ति पोर्टल खोल दिया है। विभाग के निर्देशानुसार यह पोर्टल 31 नवंबर तक खुला रहेगा। पात्र विद्यार्थी पोर्टल https://harchhatravratti.highereduhry.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी विभागाध्यक्षों को उच्चतर शिक्षा विभाग का पत्र भेजकर पात्र विद्यार्थियों को समय पर आवेदन करवाने के निर्देश दिए हैं। विश्वविद्यालय ने विभागों से कहा है कि वे छात्रों को स्कॉलरशिप योजना की विस्तृत जानकारी दें ताकि कोई भी पात्र विद्यार्थी इसका लाभ लेने से वंचित न रहे। यह सुविधा मुख्य रूप से अनुसूचित जाति (एससी), पिछड़ा वर्ग (बीसी) और अन्य सरकारी छात्रवृत्ति योजनाओं के पात्र विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध है।
उच्चतर शिक्षा विभाग ने तकनीकी शिक्षा, पशुपालन, स्किल डेवलपमेंट, मेडिकल एवं आयुष विभाग सहित सभी विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और संस्थानों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, कल्याण विभाग और आईटी सेल को भी पोर्टल संचालन और छात्रों को जानकारी उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभाग ने सभी पात्र विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, ताकि छात्रवृत्ति की राशि समय पर प्राप्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें