फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: छह जोड़ी ट्रेनों के समय में बदलाव, 19 अक्तूबर से नई समय-सारिणी लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। रेलवे ने छह जोड़ी रेल सेवाओं के संचालन समय में आंशिक बदलाव किया है। यह बदलाव 19 से 25 अक्तूबर 2026 के बीच अलग-अलग तिथियों से लागू होंगे। यात्रियों को यात्रा से पहले संशोधित समय की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

बाया हिसार होकर चलने वाली फाजिल्का-रेवाड़ी एक्सप्रेस (14730) के समय में 19 अक्तूबर से बदलाव किया गया है। फाजिल्का से रवाना होने वाली यह ट्रेन लखेवाली, भागसर, बधाई बलमगढ़, मुक्तसर, चढ़ेवान, झबेलवाली, बरीवाला, वांदर जटाना और कोटकपूरा स्टेशनों पर नए समय के अनुसार संचालित होगी।
रेलवे ने साबरमती-बीजी-जम्मूतवी-साबरमती बीजी एक्सप्रेस का विस्तार श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा तक किए जाने के कारण कई ट्रेनों के समय में संशोधन किया है।
गाड़ी संख्या 19415 साबरमती-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस 25 अक्तूबर से नए समय के अनुसार चलेगी। यह ट्रेन जम्मूतवी स्टेशन पर सुबह 4:05 बजे पहुंचेगी और 4:15 बजे रवाना होगी। शहीद कप्तान तुपार महाजन स्टेशन पर इसका आगमन 5:14 बजे और प्रस्थान 5:16 बजे होगा। ट्रेन श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन पर सुबह 6:25 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

इन ट्रेनों के समय में भी बदलाव
14661 बाड़मेर-जम्मूतवी एक्सप्रेस : 19 अक्तूबर से यह ट्रेन संशोधित समय के अनुसार जम्मूतवी स्टेशन पर सुबह 6 बजे पहुंचेगी।

19611 अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस : 22 अक्तूबर से बठिंडा, गंगसर जैतो, कोटकपूरा, फरीदकोट, फिरोजपुर कैंट, तलवंडी, मोगा, जगराओं, लुधियाना, फगवाड़ा, जालंधर सिटी, ब्यास और अमृतसर स्टेशनों पर इसके संचालन समय में बदलाव रहेगा।

20498 फिरोजपुर कैंट-रामेश्वरम हमसफर सुपरफास्ट एक्सप्रेस : 24 अक्तूबर से यह ट्रेन निर्धारित समय सुबह 5:55 बजे के बजाय 5:50 बजे रवाना होगी। बठिंडा स्टेशन पर इसका नया समय सुबह 7:50 बजे आगमन और प्रस्थान रहेगा।

19108 शहीद कप्तान तुपार महाजन-भावनगर टर्मिनस एक्सप्रेस : 19 अक्तूबर से फिरोजपुर कैंट स्टेशन पर यह ट्रेन सुबह 5:20 बजे पहुंचेगी और 5:50 बजे रवाना होगी। फरीदकोट में इसका आगमन 6:16 बजे और प्रस्थान 6:18 बजे होगा। वहीं बठिंडा स्टेशन पर यह सुबह 7:50 बजे पहुंचेगी और 7:55 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें