फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मारपीट में तीन युवक घायल, तीन आरोपियों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। चार कुतुब गेट के पास आपसी विवाद में तीन युवक घायल हो गए। आरोपी एक युवक के साथ मारपीट कर रहे थे जब उसके भाई उसे बचाने के लिए पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने तीन नामजद युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में चार कुतुब गेट निवासी 25 वर्षीय कुलदीप ने बताया कि वह देपल रोड स्थित एबी इंडस्ट्रीज में काम करता है। 2 फरवरी को रात दस बजे वह व उसका ममेरा भाई विनय फैक्ट्री में काम पर जा रहे थे। रास्ते में प्रभात स्कूल के सामने डिग्गी के पास अंकुश, धोनी, लाला, कपिल और गूंगा शराब पी रहे थे। वहां पर विनय का भाई राहुल भी था। युवक उससे मारपीट कर रहे थे। राहुल ने शोर मचाया तो वह उसे बचाने के लिए चले गए। इस दौरान अंकुश, धोनी व लाला ने उनके साथ मारपीट की। कुलदीप पर ईंटों से हमला किया। हमले में कुलदीप, विनय और राहुल घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से उन्हें हिसार रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें