हिसार। नगर निगम बिना सूचना दिए गैर हाजिर रहने पर तीन सफाई कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। संयुक्त आयुक्त के औचक निरीक्षण में तीनों कर्मचारी अनुपस्थित मिले थे।
संयुक्त आयुक्त डॉ. प्रीतपाल ने पिछले दिनों सफाई कर्मचारियों की हाजिरी जांची थी। इस दौरान तीन कर्मचारी गैरहाजिर मिले। जांच में पाया गया कि ये कर्मचारी पिछले करीब 15 दिनों से लगातार गैर हाजिर हैं। इस पर संयुक्त आयुक्त ने इनके निलंबन की अनुशंसा की, जिस पर निगमायुक्त ने अपनी मुहर लगा दी। इनमें से एक स्थायी तो दो कर्मचारी पे-रोल के हैं। ये कर्मचारी मंगलवार को यूनियन पदाधिकारियों के पास पहुंचे। इनमें से कहा कि उसकी मां को कुत्ते ने काट लिया था, जिस कारण वह ड्यूटी पर नहीं आ रही थी। वहीं दो अन्य कर्मचारियों ने भी पारिवारिक कारण बताया। इसके बाद यूनियन पदाधिकारी संयुक्त आयुक्त से मिले और इन कर्मचारियों को राहत देने की मांग की।