हिसार। शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए नगर निगम लगातार सख्त कदम उठा रहा है। स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमित कार्रवाई की जा रही है। नगर निगमायुक्त नीरज के निर्देश पर निगम के अधिकारी और कर्मचारी विभिन्न क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर तीन दुकानदारों के चालान किए गए।
एएसआई राहुल सैनी, एएसआई रोहित व एएसआई राहुल पंवार ने शुक्रवार को कुचिया बस्ती खुले में कचरा डालने पर एक दुकानदार का पांच हजार का चालान किया। मित्तलनगर में एक एजेंसी के कर्मचारी ने खुले में कचरा डाला। इसलिए संबंधित एजेंसी का पांच हजार रुपये का चालान किया गया। सूखा और गीला कूड़ा अलग न करने पर एएसआई विजेता ने डीएन कॉलेज रोड के एक दुकानदार का चालान किया। नगर निगम की टीम ने कार्रवाई के साथ ही लोगों को स्वच्छता बनाए रखने और सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल से होने वाले नुकसान भी बताए।