फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: गैबीनगर में इंडस टावर से तीन आरआरयू चोरी, वारदात सीसीटीवी कैमरों में हुई कैद

विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद आरोपियों की गाड़ी।
विज्ञापन
बास। नारनौंद उपमंडल के गांव गैबीनगर में लगे इंडस कंपनी के टावर से आरआरयू चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की वारदात टावर पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। इसकी शिकायत मिर्चपुर पुलिस चौकी को दी। नारनौंद थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जींद जिले के गांव दालमवाला निवासी रणबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आरएस सिक्योरिटी कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है। यह कंपनी इंडस टावर की सुरक्षा का काम करती है। गांव गैबीनगर (किन्नर) के पास लगे इंडस कंपनी के मोबाइल टावर से 9 मार्च की रात 8:16 बजे तीन आरआरयू चोरी हो गए। इसकी जानकारी तकनीशियन जोगेंद्र ने दी। सूचना मिलते ही रणबीर मौके पर पहुंचा। जांच में पाया कि टावर से तीन आरआरयू गायब हैं। तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला।
इसके बाद रणबीर सिंह ने 3 अप्रैल को पुलिस चौकी मिर्चपुर में शिकायत दी। शिकायत के आधार पर सब इंस्पेक्टर रणधीर सिंह ने मौके का मुआयना किया। पुलिस ने रणबीर सिंह की शिकायत पर थाना नारनौंद में केस दर्ज किया गया है। जांच की जिम्मेदारी एएसआई फिरोज खान को सौंपी गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें