फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ट्रक ने अधेड़ को कुचला, चालक फरार, केस दर्ज

Tue, 11 Jun 2024 03:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार जिले की तीन घटनाओं में तीन लोगों की माैत हो गई।
विज्ञापन

उकलाना मंडी। हिसार-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह एक ट्रक ने 50 वर्षीय व्यक्ति को कुचल दिया। मरने वाले की पहचान सुरेवाला गांव निवासी सज्जन सिंह के रूप में हुई है। वहीं हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने लापरवाही व गफलत तरीके से वाहन चलाने को लेकर मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार सुरेवाला निवासी सज्जन सिंह सोमवार सुबह करीब 7 बजे अपने गांव जाने के लिए सड़क पार कर रहा था। इसी बीच राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सज्जन सिंह को कुचल दिया। इससे सज्जन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, मृतक सज्जन के भाई ने सरजीत ने बताया कि पुलिस से सुबह सूचना मिली थी कि उसके भाईा का राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक्सीडेंट हो गया है। जब वह वहां पर मौके पर पंहुचा तो उसका भाई मृत पड़ा मिला।
विज्ञापन


ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत

मंडी आदमपुर। खैरमपुर से कोहली मार्ग पर सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका देवर घायल हो गया। पुलिस ने घायल व्यक्ति के बयान के आधार पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दिए बयान में गांव खैरमपुर निवासी आशीष कुमार ने बताया कि रविवार 9 जून को वह बाइक पर अपनी भाभी पूनम रानी को घर से कोहली बस स्टैंड पर छोड़ने के लिए जा रहा था। रास्ते में मिट्टी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को क्राॅस करने लगा तो चालक ने ट्रैक्टर को गलत दिशा में मोड़ दिया।
इस कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वे सड़क पर जा गिरे। इसके बाद ट्रैक्टर का टायर उसकी भाभी के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।

कीटनाशक के प्रभाव से युवक की मौत

बास। गांव थुराना के खेत में फसल पर कीटनाशक का छिड़काव करते समय एक युवक बेसुध हो गया। परिजन उसे हिसार के निजी अस्पताल में ले गए, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। नारनौंद थाना पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन


गांव थुराना निवासी अश्विनी ने बताया कि बड़ा भाई 25 वर्षीय अंकित 9 जून को खेत में ज्वार की फसल पर कीटनाशक का छिड़काव करने गया था। इस दौरान उसे उल्टी व चक्कर आने लगे। इससे वह अचेत होकर खेत में गिर गया। बाद में उसे इलाज के लिए हांसी के निजी अस्पताल में ले गए, जहां से उसे हिसार रेफर कर दिया। हिसार के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें