फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: प्रदेश में पारा फिर पहुंचा 45 पर, अभी और होगी बढ़ोतरी, 48.0 डिग्री तक जाने के आसार

Tue, 11 Jun 2024 01:52 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

हरियाणा में पारा फिर से 45 पर पहुंच गया है। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो अभी तापमान में और बढ़ोतरी होगी। हरियाणा के दक्षिणी पूर्वी और दक्षिणी पश्चिमी हिस्सों में 46.0 से 48.0 डिग्री तक जाने के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि एक बार फिर से सिंध बलूचिस्तान और थार मरुस्थल से सीधी पश्चिमी शुष्क गर्म हवाओं का रुख प्रदेश की तरफ हो गया है। सुबह से शाम तक सूर्य की आग उगलने वाली किरणें भी अपने रंग दिखा रही है।
विज्ञापन


हालांकि एक अति कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का असर सिर्फ पर्वतीय क्षेत्रों तक सीमित है, जिसकी वजह से कहीं कहीं छिटपुट बादलवाही हो रही है। सोमवार को प्रदेश में रात्रि तापमान 24.0 से 29.0 डिग्री और दिन का तापमान 43.0 से 45.0 के बीच दर्ज किया गया। प्रदेश में दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक बने हुए हैं।

आगे ऐसा रहेगा मौसम
आने वाले 4 दिनों तक प्रदेश में दिन और रात के तापमान में और अधिक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, जो कि गर्मी और लू अपने तेवरों को और प्रचंड बनाएगी। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहा दिन का तापमान
  • फरीदाबाद-45.0
  • सिरसा-44.9
  • सोनीपत-44.7
  • जींद-44.7
  • रोहतक-44.6
  • हिसार-44.3
  • महेंद्रगढ़-44.1
  • चरखी दादरी-44.1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें