फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हेड मास्टर सुंदरलाल मामला में नारनौंद के डीएसपी सहित तीन सदस्यीय एसआईटी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
बास। गढ़ी और बड़सी के बीच कार में जले हेड मास्टर सुंदरलाल के मामले में हांसी एसपी मकसूद अहमद ने एसआईटी का गठन किया है। पूर्व में गठित की गई एसआईटी से हेड मास्टर सुंदरलाल के परिजन संतुष्ट नहीं थे। परिजनों की मांग पर एसपी ने यह एसआईटी गठित की है। मामले में पुलिस ने डीएसपी नारनौंद राज सिंह की अगुवाई में तीन सदस्यीय गठित की है। बास थाना प्रभारी पवित्र कुमार व सोरखी पुलिस चौकी के इंचार्ज सुरेंद्र कुमार एसआईटी के सदस्य होंगे। हेड मास्टर सुंदरलाल की डीएनए रिपोर्ट भी पुलिस को मिल गई है। डीएनए की जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि कार में जलने वाला हेडमास्टर सुंदर लाल ही थे। पुष्टि होने के बाद ही बास पुलिस ने सुंदरलाल की पत्नी की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


8 सितंबर 2023 को हेडमास्टर सुंदर लाल की क्रेटा गाड़ी में शाम करीब 4 बजे बड़सी से गढ़ी रोड पर आग लग गई थी। उस समय हेडमास्टर सुंदरलाल स्कूल से घर लौट रहे थे और बड़सी के पास कार में आग लग गई थी। आग तेजी से फैली और देखते ही देखते पूरी गाड़ी को चपेट में ले लिया। पुलिस और दमकल गाड़ी ने मौके पर पहुंच कार में लगी आग को बुझाया था। मगर तब तक कार में सवार व्यक्ति की जलने से मौत हो चुकी थी। पुलिस को कार के अंदर से सिर्फ कंकाल मिला था। जलने वाले व्यक्ति की पहचान के लिए पुलिस ने डीएनए जांच करवाई थी।
विज्ञापन


-
हेड मास्टर सुंदरलाल की हत्या मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। अब इस मामले की आगामी जांच एसआईटी करेगी।

मकसूद अहमद, एसपी हांसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें