फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 90 लाख रुपये की रोड स्वीपिंग मशीन आने के बाद भी सड़कों पर गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम की तरफ से 90 लाख रुपये की मिनी रोड स्वीपिंग मशीन खरीदने के बाद भी शहर की मुख्य सड़कों की सफाई नहीं हो रही है। हालात यह है कि सड़कों के किनारे मिट्टी व कचरा जमा हो रखा है। अधिकारियों की तरफ से मशीन से सफाई का शेड्यूल बनाया गया है, लेकिन शेड्यूल के अनुसार सफाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

बता दें कि निगम प्रशासन को मुख्यालय की तरफ से एक बड़ी रोड स्वीपिंग मशीन मिली हुई है। इस मशीन का प्रति माह का किराया करीब ढाई लाख रुपये है। हाउस की बैठकों में इस मशीन को वापस मुख्यालय भेजने की मांग भी कई बार उठाई गई थी। पार्षदों का तर्क था कि इस मशीन से सही ढ़ग से सफाई नहीं होती है। बावजूद इसके निगम प्रशासन ने एक मिनी रोड स्वीपिंग मशीन खरीदी।
मशीन से तीन दिन में हुई पुल की सफाई
यह मशीन सफाई में कितनी कारगर है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस मशीन से तीन दिन में पुल की सफाई हो सकी। नाम न छापने की शर्त की एक कर्मचारी ने बताया कि यह मशीन उस जगह ही कामयाब है, जहां नाममात्र की मिट्टी पड़ी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

मशीन का शेड्यूल
सोमवार-सेक्टर 16-17 की मुख्य सड़क व अन्य अंदरूनी सड़कें।

मंगलवार-सेक्टर 14 (मुख्य सड़क, अंदरूनी सड़कें व बाजार) व ऋषि नगर
बुधवार-प्रेम नगर व प्रीति नगर

वीरवार-अर्बन एस्टेटू टू (मुख्य सड़क, अंदरूनी सड़कें व बाजार)
शुक्रवार-पीएलए (मुख्य सड़क, अंदरूनी सड़कें व बाजार)

शनिवार- सेक्टर 9-11 (मुख्य सड़क, अंदरूनी सड़कें व बाजार)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें