फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कर्मचारी समेत तीन की जहर निगलने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले में सेवानिवृत्त कर्मचारी समेत तीन लोगों की जहर निगलने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

शास्त्री नगर निवासी बीडीपीओ विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी 62 वर्षीय रामेश्वर दास ने भूलवश जहरीले पदार्थ निगल दिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे शहर के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने बताया कि रामेश्वरदास ने भूलवश जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है।
मौसी के घर आए युवक ने खाना जहर
रोहतक के लाखनमाजरा निवासी 30 वर्षीय जयभगवान ने हिसार के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अपनी मौसी के घर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबियत बिगड़ने पर उसे शहर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक जयभगवान के भाई गौतम के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। गौतम ने बताया कि जयभगवान मानसिक रूप से परेशान रहता था। जिस कारण उसने जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी।
विज्ञापन

वहीं, बहल निवासी 45 वर्षीय मूर्ति देवी ने मानसिक परेशानी के चलते जहरीले पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही बहल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का हिसार के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बहल थाना पुलिस ने बताया कि मूर्ति देवी मानसिक रूप से परेशान रहती थी। उसका शहर के निजी अस्पताल में उपचार भी चल रहा था।
ट्रेन के आगे कूद युवक ने दी जान
गांव सांगवान निवासी 35 वर्षीय चरण सिंह ने किसान कॉलोनी के पास ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सूचना मिलते ही जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सब इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि शनिवार सुबह करीब सवा सात बजे उन्हें हादसे की सूचना मिली थी। मृतक चरण सिंह के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को चरण सिंह हिसार की किसान कॉलोनी में अपने भाई के घर आया था। शुक्रवार शाम वह खाना खाकर तोशाम जाने की बात कहकर घर से निकला था, शनिवार सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला। पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें