फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: गणपति विसर्जन से लौट रहे बाइक सवार तीन दोस्तों को पिकअप ने राैंदा, दो की मौत, गंभीर रूप से घायल हिसार रेफर, अज्ञात चालक पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
हादसे के बाद एंबुलेंस से घायल को अस्पताल ले जाया गया।  - फोटो : 1
विज्ञापन
बरवाला। शहर में रविवार को हादसे ने गणेश उत्सव की खुशियों को मातम में बदल दिया। गणपति विसर्जन कर लौट रहे तीन दोस्तों बरवाला से जींद मार्ग पर तेज गति से सामने से आ रही पिकअप गाड़ी ने रौंद दिया। हादसे में वंश (17), मोहित (29) की मौके पर ही मौत हो गई। मोहित अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वहीं हादसे में यशु गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए बरवाला के सरकारी अस्पताल में भिजवाया जहां से उसे जिला नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया। जांच अधिकारी कर्मजीत ने बताया कि हादसे के बाद पिकअप चालक भाग गया। सोमवार को शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। फिलहाल अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
शहर के मेन बाजार स्थित गणपति चौक, पंजाबी चौक और मोती लुहार वाली गली सहित कई स्थानों पर 14 सितंबर से भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। रविवार को श्रीगणेश महोत्सव सेवा समिति व अन्य कमेटियों के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया के जयघोष करते हुए झूम रहे थे।
विज्ञापन

शहर के विभिन्न हिस्सों से होकर श्रद्धालु जींद मार्ग पर स्थित खरक पूनिया नहर में विसर्जन के लिए पहुंचे थे। विसर्जन करने के बाद वार्ड 3 के रहने वाले वंश, मोहित व यशु बाइक पर सवार होकर बरवाला लौट रहे थे। गांव बधावड़ के पास सामने से तेज गति से आ रही पिकअप ने तीनों को रौंद दिया। इस दौरान वंश व मोहित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद लगा जाम

उधर इस हादसे के बाद रोड पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम को खुलवाकर यातायात को सुचारु करवाया। वंश और मोहित कपड़े की दुकान पर काम करते थे जबकि यशु पार्किंग ठेकेदार के पास काम करता है। इस हादसे के बाद जहां पहले वार्ड में खुशी का माहौल था। वहीं इस हादसे के बाद वह मातम पसर गया।

हादसे के बाद एंबुलेंस से घायल को अस्पताल ले जाया गया। - फोटो : 1

हादसे के बाद एंबुलेंस से घायल को अस्पताल ले जाया गया। - फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें