फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में मिले डेंगू के तीन मरीज, नगर परिषद अब दूसरी बार करवाएगी फॉगिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिले में डेंगू मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले में सोमवार व मंगलवार को दो दिनों में तीन लोग डेंगू से ग्रस्त मिले हैं। इनमें दो पुरुष व एक लड़की है। जिले में अब यह आंकड़ा तीन से बढ़कर छह तक पहुंच गया है। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी पहले से बढ़ती जा रही है। वहीं स्वाइन फ्लू की जांच करवाने के लिए अभी कोई आशंकित स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं पहुंचा है। वहीं, पशुपालन विभाग की ओर से स्वाइन फ्लू के संबंध में पांच स्थानों से सूअरों के सैंपल लिए हैं। इनको सोनीपत स्थित लैब में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

मच्छरों को खत्म करने के लिए नगर परिषद और स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर में फॉगिंग करवाई जा रही है। जिन घरों में डेंगू के मरीज पाए जा रहे हैं, उन घरों में भी फॉगिंग करवाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 750 घरों में लारवा मिलने के बाद उन्हें नोटिस जारी किए हैं। विभाग की टीमें भी लगातार घरों में पहुंचकर लोगों को जागरूक कर रही है। इसके साथ ही लोगों के सैंपल भी लिए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सितंबर में अब तक 221 लोगों के सैंपल लिए हैं। वहीं, नगर परिषद की ओर से सभी 31 वार्डों में फॉगिंग करवाई जा चुकी है। अब दूसरी बार फॉगिंग करवाने की तैयारी की जा रही है।
क्लासीकल स्वाइ फीवर के पांच स्थानों से लिए सैंपल
जिले में अभी तक स्वाइन फ्लू का कोई भी मरीज नहीं मिला है। पशुपालन विभाग ने अब स्वाइन फ्लू के संबंधित क्लासिकल स्वाइ फीवर की जांच के लिए जिले के अलग-अलग स्थानों से सुअरों के पांच सैंपल भरे हैं। अभी विभाग की ओर से और सैंपल लिए जाएंगे। इसके बाद इन्हें सोनीपत स्थित लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने 750 घरों को जारी किए हैं नोटिस
स्वास्थ्य विभाग हर माह जिले में इंटी फीवर सर्वे अभियान चलाया रहा है। इसके तहत टीमें घरों की जांच करने के साथ लारवा मिलने के बाद मकान मालिकों को नोटिस जारी कर रही हैं। विभाग नेे अगस्त में एक लाख 64 हजार के घरों की जांच की है। इसमें 906 घरों में लारवा मिला है। इनमें से 750 घरों को नोटिस जारी किया है।
15 से 47 वर्ष के है डेंगू पीड़ित
जिले में डेंगू के अब तक छह मरीज मिल चुके हैं। जिनमें दो महिलाएं और चार पुरुष हैं। इनकी आयु 15 से 47 वर्ष के अंदर है। इनमें से अधिक मरीज ग्रामीण क्षेत्र के हैं। जिले में अब तक भावदीन, खारिया, कालुआना, सिरसा के प्रेम नगर, परमार्थ कॉलोनी और रानियां के वार्ड नंबर एक में डेंगू पीड़ित मिला है। हालांकि सभी मरीजों की स्थिति सामान्य है।
वर्जन
जिले में अब तक छह डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। विभाग की ओर से लगातार सर्वे किया जा रहा है। पीड़ित मिलने वाले मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री मिली रही है। कोई विद्यार्थी है, तो बाहर नौकरी करने वाला है। इनको पहले ही बुखार की शिकायत थी। - डॉ. संजय, जिला महामारी अधिकारी।
शहर के सभी वार्डों में फॉगिंग का काम पूरा कर दिया गया है। जल्द ही दूसरी बार फॉगिंग शुरू करवाई जाएगी। अब जिस क्षेत्र से शिकायत आ रही है, वहां पर मशीन से फॉगिंग करवाई जा रही है। - पवन कंबोज, सफाई निरीक्षक, नगर परिषद सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें