फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: तीन दिवसीय नॉर्थ जोन एथलेटिक्स मीट आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। केंद्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान इस साल नॉर्थ जोन एथलेटिक्स मीट की मेजबानी कर रहा है। इसका आयोजन 9 से 12 मार्च तक हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के गिरी सेंटर में किया जाएगा। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के अंतर्गत आने वाले नॉर्थ जोन के 22 संस्थान इसमें भाग लेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति डॉ. बीआर कांबोज करेंगे। इस अवसर पर पैरा ओलंपिक विजेता एकता भयान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। प्रतियोगिता में परिषद के 22 संस्थानों से लगभग 850 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं जिनमें करीब 80 महिला खिलाड़ी भी शामिल हैं। इस एथलेटिक्स मीट का मुख्य उद्देश्य परिषद के विभिन्न संस्थानों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच खेलों के प्रति रुचि और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें