फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: तीन दिवसीय घर से मतदान अभियान हुआ शुरू, दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं ने किया मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। फॉर्म 12-डी भरकर घर से मतदान का विकल्प चुनने वाले 85 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों व 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं को घर-घर जाकर मतदान कराने की प्रक्रिया रविवार को शुरू हो गई है। अभियान के तहत गोपनीयता रखते हुए सील बंद पेटियों के माध्यम से मतदान करवाया जा रहा है। जिले की सातों विधानसभाओं में 17 पोलिंग पार्टियों ने मतदान करवाया और 3 पार्टियों को रिजर्व रखा गया है।
विज्ञापन

पोस्टल बैलेट पेपर के नोडल अधिकारी राजेश खोथ ने बताया कि हिसार जिले में मतदान अभियान के पहले दिन रविवार को आदमपुर विधानसभा में 108, नलवा विधानसभा में 138, बरवाला विधानसभा में 18, हिसार विधानसभा में 21, नारनौंद विधानसभा में 54, हांसी विधानसभा में 56 व उकलाना विधानसभा में 59 मतदाताओं ने घर से मतदान किया। मतदान प्रक्रिया को पूरी तरह से निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने को लेकर मतदान के दौरान वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी करवाने के साथ-साथ मतदाताओं द्वारा किए गए मतदान की गोपनीयता का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। नोडल अधिकारी ने बताया कि पोलिंग पार्टियों द्वारा सुबह 7 बजे से सायं 6 बजे तक निरंतर रूप से मतदाता अभियान जारी रहा। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के नियमानुसार जिले में सोमवार व मंगलवार को भी मतदान की प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें