फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशिया कप के क्रिकेट मैच में सट्टेबाजी करते तीन काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हिसार पुलिस की स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम ने एशिया कप के बांग्लादेश वर्सेज श्रीलंका के क्रिकेट मैच पर सट्टेबाजी करते हुए 3 आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों से सट्टेबाजी में प्रयोग किए जा रहे 110000 रुपये, 5 मोबाइल फोन और 1 एलईडी टीवी बरामद किया है। पुलिस की स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम को सूचना मिली कि सेक्टर-14 में एशिया कप के बांग्लादेश व श्रीलंका के क्रिकेट मैच पर कुछ लोग सट्टेबाजी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सट्टेबाजी करते हुए कृष्ण कुमार, सुनील और विक्रम को काबू कर लिया। इनके खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें