फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई : दाखिले के लिए मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थी ऑरिजनल दस्तावेज लाएं, 5 तक भरनी होगी फीस

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के आदेशानुसार शुक्रवार को आईटीआई में दाखिले की दूसरी काउंसिलिंग की मेरिट लिस्ट जारी की गई। मेेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थी 5 सितंबर तक फीस भरकर दाखिला ले सकते हैं। वहीं, इन विद्यार्थियों को अपने ऑरिजनल डॉक्यूमेंट लेकर ही आईटीआई में आना होगा, नहीं दाखिला नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

दूसरी मेरिट लिस्ट में शामिल कोई विद्यार्थी दाखिला नहीं लेना चाहता है तो उसको एडमिशन पोर्टल पर जाकर अपना आवेदन फार्म एडिट करना होगा। अगर वह ऐसा नहीं करता है तो उस विद्यार्थी को तीसरी काउंसिलिंग में शामिल नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि जिले की सभी गवर्नमेंट व प्राइवेट आईटीआई में से अब तक सबसे ज्यादा दाखिले हिसार तोशाम रोड स्थित गवर्नमेंट आईटीआई में हुए हैं। शुक्रवार जारी दूसरी मेरिट लिस्ट में 459 विद्यार्थियों को शामिल किया गया है।
राजकीय आईटीआई में हेल्प डेस्क लगाई
तोशाम रोड स्थित गवर्नमेंट आईटीआई की एडमिशन कमेटी ने विद्यार्थियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क लगाया हुआ है। एडमिशन कमेटी में नोडल अधिकारी राजबीर सिंह, कमेटी सदस्य इंस्ट्रक्टर प्रवेश कुमार, इंस्ट्रक्टर दीपक कटारिया को शामिल किया गया है। प्रथम वर्ष में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को अगर किसी प्रकार की समस्या आ रही है तो ये विद्यार्थी एडमिशन कमेटी से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

ये भी जानें विद्यार्थी
- गवर्नमेंट आईटीआई में 10वीं पास के बाद दो वर्षीय कोर्स में दाखिला लेने वाले विद्यार्थी हिंदी या अंग्रेजी विषय मे से कोई कोई एक पेपर देते हैं तो उनका यह डिप्लोमा 12वीं कक्षा के बराबर माना जाएगा।
- गवर्नमेंट आईटीआई में 8वीं पास के बाद दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स में दाखिला लेने वाले विद्यार्थी हिंदी व अंग्रेजी विषय दोनों का पेपर देकर 10वीं पास कर सकते हैं।
दाखिले का आगामी शेड्यूल
दूसरी काउंसिलिंग
फिजिकल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन : 3 सितंबर
फीस जमा : 5 सितंबर तक
रिक्त सीटों की लिस्ट जारी होगी : 7 सितंबर
पोर्टल ओपन होगा : 7-9 सितंबर
तीसरी काउंसिलिंग
मेरिट लिस्ट : 13 सितंबर
फिजिकल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन : 13 से 15 सितंबर
फीस जमा : 13 से 17 सितंबबर तक
खाली सीटों की लिस्ट जारी होगी : 19 सितंबर
चौथी काउंसिलिंग
पोर्टल खुलेगा : 19 से 20 सितंबर
मेरिट लिस्ट : 22 सितंबर
फिजिकल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन : 22 से 24 सितंबर
फीस जमा : 22 से 26 सितंबर
आईटीआई एडमिशन की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी हो गई है। इस लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों को आईटीआई में पहुंचकर डॉक्यूमेंट वेरिफाई करवाने होंगे। एडमिशन के लिए ऑरिजनल डॉक्यूमेंट होने जरूरी हैं। - राजबीर सिंह, एडमिशन नोडल अधिकारी, गवर्नमेंट आईटीआई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें