हिसार। मिर्जापुर मार्ग स्थित एक फैक्टरी से एलसीडी समेत अन्य सामान चोरी करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीन आरोपियों मिल गेट निवासी राहुल, अजीत और अशोक के पास चोरी की गई दो एलसीडी और अन्य सामान बरामद किया है। उप निरीक्षक संजय ने बताया कि आरोपियों ने 10 नवंबर को मिर्जापुर मार्ग स्थित फैक्टरी में एलसीडी सहित सामान चोरी किया था। इस संबंध में बड़वाली ढाणी निवासी मुकेश कुमार ने बताया था कि उसकी मिर्जापुर मार्ग पर फैक्टरी है। चोर फैक्टरी से एलसीडी, कम्प्यूटर, दीवार घड़ी, वायरलेस फोन, वैल्डिंग मशीन आदि सामान चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
घर के बाहर गली से ट्रैक्टर व सुपर सीडर चोरी
बास। गांव बास बादशाहपुर से घर के बाहर गली में खड़ा एक ट्रैक्टर और सुपर सीडर चोरी हो गए। पीड़ित किसान ने इसकी शिकायत बास थाना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में सुशील ने बताया कि वह गांव बास बादशाहपुर का रहने वाला है। वह खेती बाड़ी का काम करता है। 22 दिसंबर को ट्रैक्टर व सुपर सीडर मशीन घर के समीप गली में खड़ी की थी। रात करीब 12 बजे के बाद ट्रैक्टर व सुपर सीडर वहां पर नहीं मिली।
उझानी के निजी अस्पताल में विवाहिता की मौत के बाद गमगीन महिलाएं। संवाद