फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: भाटला में सेवानिवृत्त शिक्षक से एक लाख रुपये छीनने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। गांव भाटला में सेवानिवृत्त शिक्षक से एक लाख रुपये की नकदी छीनने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपी रोहित, आशु और अनूप निवासी सिंघवा राघो को वीरवार को जेल भेज दिया। पुलिस चौकी भाटला इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर धोलू राम ने बताया कि आरोपियों ने 30 अक्तूबर को गांव भाटला बस स्टैंड के पास चानौत निवासी राजपाल से एक लाख रुपये छीने थे और वारदात के बाद बाइक पर भाग गए थे।
विज्ञापन

बैंक में बुजुर्ग को रुपये निकलवाते देखा तो रची साजिश
जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी रोहित अपने पिता की किस्त भरने के लिए बैंक गया था। उसी दौरान उसने राजपाल को बैंक से चार लाख रुपये निकलवाते हुए देखा। लालच में आकर रोहित ने अपने साथियों आशु और अनूप के साथ मिलकर पैसे छीनने की योजना बनाई।हालांकि, घटना से पहले राजपाल ने तीन लाख रुपये एसबीआई के साथ लगते कोऑपरेटिव बैंक में जमा करवा दिए थे। इसके बाद जब वे शेष एक लाख रुपये लेकर लौट रहे थे, तभी आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मंगलवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेजा गया था। रिमांड के दौरान पुलिस ने 90 हजार रुपये और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की। इसके बाद वीरवार को अदालत के आदेश पर तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें