फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आर्मी भर्ती के दौरान फर्जी कागजात पेश करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने सैनिक छावनी में आर्मी भर्ती के दौरान फर्जी कागजात पेश करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में जींद के ढाकल निवासी प्रवीन, अमरगढ़ गांव के रामकेश और जींद के नवीन को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। सदर थाना पुलिस ने 5 दिसंबर 2015 को धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक बीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों प्रवीन, रामकेश और नवीन ने जाति संबंधित फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे। फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से आर्मी की भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया था। आर्मी की तरफ से जब दस्तावेजों की जांच की गई तो जाति संबंधित कागजात फर्जी पाए गए। धोखाधड़ी मामले में तीनों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अभी तक 28 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बता दें कि दस्तावेज सत्यापन की जांच के दौरान 47 आवेदकों के कागजात में गड़बड़ी पाई गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें