पुलिस को दी गई शिकायत में जवाहर नगर में रहने वाले रूपेश ने बताया की बुआ का बेटा गौरव आस्ट्रेलिया में पढ़ाई करता है। आरोप है कि 30 अक्तूबर को गौरव ने मोबाइल फोन पर कॉल की और गाली-गलौज की। जब उसे गालियां देने से मना किया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद उसने फोन काट दिया। कुछ देर बाद गौरव ने मेरी पत्नी के पास कॉल की और फिर से अपशब्द बोलने लगा और जान से मारने की धमकी दी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने गौरव के खिलाफ अपशब्द बोलने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।